Bhajan Lyric- Hansraj Raghuwanshi
Bhajan Singer- Hansraj Raghuwanshi, Kabeer Shukla
Music Label- Hansraj Raghuwanshi
तेरा जन्मदिन बाबा आया,
खुशियों की सौगात है लाया,
तेरा जन्मदिन श्यामा आया,
खुशियों से उपहार मैं लाया,
मैं भी हूं तेरे दर आया,
बाबा मैं भी तेरे दर खाटू आया,
श्यामा मैं भी तेरे दर खाटू आया,
मैं भी तेरे दर पे हूं आया II
नीले घोड़े पे बैठ के श्यामा,
घर मेरे कभी मिलने आना,
मोर छड़ी मेरे सर पर रखना,
मुझको समझना अपना सुदामा,
ऐसी माया कहीं ना देखी,
कैसा तीर चलाते हो,
हार गया जो सारे जगत से,
उसको तुम ही जीताते हो,
मुझको मिली रे तेरी छाया,
मैं भी रे दौड़ा चला आया,
बाबा मैं भी तेरे दर खाटू आया,
श्यामा मैं भी तेरे दर खाटू आया II
तू है तो मैं हूं मेरा कुछ भी नहीं है,
तू है तो मैं हूं मेरा कुछ भी नहीं है,
जो कुछ है मेरा वो सब तुझसे तो ही है,
दुनिया से क्या लेना देना मेरी मंजिल बस तू ही,
तेरी शरण में जब से आया बदल मेरी तकदीर गई,
मुझको जब जब आते हैं आंसू,
चल के आता हूं दर तेरे खाटू,
तेरी गली में प्रीत जो लागी,
हो जाता मुझ पे कोई जादू,
बैठ के बातें करने आया,
बाबा मैं भी तेरे दर खाटू आया,
श्यामा मैं भी तेरे दर खाटू आया,
मैं भी तेरे दर पे हूं आया II