Bhajan Name- Holi Khelan Radha Aayi Re Aao Shyam Bihari bhajan Lyrics ( होली खेलन राधा आई रे आओ श्याम बिहारी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric -Nand Kishor Sharma (nandu ji)
Bhajan Singer -Nand Kishor Sharma (nandu ji)
Music Label-
होली खेलन राधा आई रे
आओ श्याम बिहारी
श्याम बिहारी
घनश्याम बिहारी
रुत रंगा की छाई रे
आओ श्याम बिहारी
होली खेलन राधा आई
रे आओ श्याम बिहारी
घिस घिस केसर रंग बनाया
भांत भांत का अतर मिलाया
दिल में उमंगें छाई रे
आओ श्याम बिहारी
होली खेलन राधा आई रे
आओ श्याम बिहारी
ग्वाल बाल सब सखियाँ आई
कह नतिको श्याम कन्हाई
अब ना होत समाई रे
आओ श्याम बिहारी
होली खेलन राधा आई रे
आओ श्याम बिहारी
आज श्याम नहीं बच पाओगे
छुप कर हमसे कित जाओगे
नंदू अर्ज़ लगाईं रे
आओ श्याम बिहारी
होली खेलन राधा आई रे
आओ श्याम बिहारी