Bhajan Name- Janam Liyo Gokul Me Gopal bhajan Lyrics ( जनम लियो गोकुल में गोपाल भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric -Prashant Soni
Bhajan Singer -Bhawna Lakwal
Music Label-
जनम लियो गोकुल में गोपाल
ब्रज में खुशियां हैं छायी
खुशियां हैं छायी बिरज में खुशियां हैं छायी
जनम लियो गोकुल में
छवि सलोनी श्याम की देखो ऐसी सुखदाई
नन्द बाबा और यशोदा माता देख के हर्षाई
जनम लियो गोकुल में
रूप सलोना ऐसा मोहना और कहीं नाही
जादू सा कुछ है श्याम के नैनन के माहि
जनम लियो गोकुल में
नंदलाला तेरी झांकी मोहन ऐसी मन भाई
राज चले इस दिल पे केवल तेरो हरजाई
जनम लियो गोकुल में