Bhajan Name- Kanha Janme Adhi Raat Ke Nand Baba Nach Rahe bhajan Lyrics ( कान्हा जन्मे आधी रात के नन्द बाबा नाच रहे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Pooja Nathani
Music Label-
रिमझिम सी बरसात में,
कान्हा जन्मे आधी रात के नन्द बाबा नाच रहे,
हुआ है रे हल्ला देखो नाचा है मोहल्ला देखो,
आया है जन्मदिन कान्हा का,
ढोल नगाड़े बाजे, जग सारा देखो नाचे,
आया है जन्मदिन कान्हा का,
झूमे यशोदा का अंगना, नंदलाला झूले पलना,
यशोमति माँ का क्या कहना, हर्षित देख देख ललना,
हर्षित देख देख ललना,
लल्ला को लेकर गोद में करे तुतली तुतली बात के नन्द बाबा नाच रहे,
कान्हा जन्मे आधी रात के नन्द बाबा नाच रहे,
सखियाँ सब मंगल गायें, ग्वाल बाल आनंद पाएं,
हरी दर्शन की आशा में सभी देवता हैं आये,
सभी देवता हैं आये,
शम्भू नाचे कैलाश में जन्मे त्रिभुवन के लाल के नन्द बाबा नाच रहे,
कान्हा जन्मे आधी रात के नन्द बाबा नाच रहे,
सांवली सूरत मन मोहे लट घुंघराली मुख सोहे,
तेज देख मुख मंडल का, भक्त सारे सुध बुध खोएं,
भक्त सारे सुध बुध खोएं,
बलिहारी जावे कान्हा पे, लेते हैं बलैयां आजा के नन्द बाबा नाच रहे,
कान्हा जन्मे आधी रात के नन्द बाबा नाच रहे,