देखो जन्मदिन आया मेरे श्याम का भजन लिरिक्स

Bhajan Name- Aaya Janam Din Mere Shyam Ka Bhajan Lyrics ( देखो जन्मदिन आया मेरे श्याम का भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Ghanshyam
Bhajan Singer – Kundan Akela
Music Lable- Skylark infotainment

खाटू की गलियों में धूम मची है,
देखो जन्मदिन आया मेरे श्याम का,
मेरे श्याम की नगरी खूब सजी है,
देखो जनमदिन आया मेरे श्याम का ।।

सजधज के मेरा खाटू वाला,
लगता प्यारा प्यारा,
सदके जाऊं उन हाथो पे,
जिसने इसे संवारा,
जिधर भी देखो बड़ा गजब का,
लगता आज नज़ारा,
स्वर्ग से सुंदर लगता मेरे,
श्याम धनी का द्वारा,
पूरी दुनिया श्याम के रंग में रंगी है,
देखो जनमदिन आया मेरे श्याम का ।।

सांवरिया संग धूम मचाने,
प्रेमी श्याम के आए,
आकर खाटू श्याम दीवाने,
रंग मस्ती का जमाए,
मावे और मिश्री का केक,
कोई श्याम को भोग लगाए,
चटखारे ले ले कर मेरा,
सांवरिया केक खाए,
श्याम नाम की मस्ती ऐसी चढ़ी है,
देखो जनमदिन आया मेरे श्याम का ।।

जनम उत्सव के इस अवसर पे,
अजब खुमारी छाई,
कार्तिक ग्यारस की सब मिलकर,
देने आए बधाई,
महफ़िल श्याम ने भक्तो खातिर,
बड़ी ही प्यारी सजाई,
कोई रिझाए भजन सुना कर,
कोई बांटे मिठाई,
‘कुंदन’ खुशियों की यहां लगती झड़ी है,
देखो जनमदिन आया मेरे श्याम का ।।

खाटू की गलियों में धूम मची है,
देखो जन्मदिन आया मेरे श्याम का,
मेरे श्याम की नगरी खूब सजी है,
देखो जनमदिन आया मेरे श्याम का ।।

इसे भी पढे और सुने- 

  1. नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
  2. श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
  3. बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
  4. दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
  5. मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
  6. नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
  7. महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
  8. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
  9. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
  10. प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
  11. हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
  12. जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
  13. ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
  14. लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
  15. कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
  16. जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
  17. दो पल भजन लीरिक्स
  18. मेरा श्याम है भजन लीरिक्स

 

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

Exit mobile version