आया मैं बाबा तेरे द्वार भजन लिरिक्स

Bhajan Name- Aaya Mai Baba Tere Dwar Lyrics ( आया मैं बाबा तेरे द्वार भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Kamal Kanha Sukhwani
Bhajan Singer – Kamal Kanha Sukhwani
Music Lable- Gungan

हारा हूँ मैं जग से बाबा,
सुनले मेरी पुकार,
नैया मेरी डोल रही है,
उसे लगा दो पार,
सुनलो बाबा विनती मेरी,
सनलो मेरी कहानी,
सुनलो मेरी खाटू वाले,
सुनलो शीश के दानी,
आया मैं बाबा तेरे द्वार,
आया मै बाबा तेरे द्वार ।।

तर्ज – उड़ जा काले कावां ।

तुमसे मिलकर बाबा मुझको,
प्यार मिलता है,
तेरी दया से बाबा घर का,
चूल्हा जलता है,
इस निर्धन की बाबा तूने,
पकड़ी ऐसी कलाई,
इस जग की दिखादी है बाबा,
मुझको अब सच्चाई,
आया मै बाबा तेरे द्वार,
आया मै बाबा तेरे द्वार ।।

जीवन में था घोर अंधेरा,
पग पग में थे काटे,
किसको सुनाओ दिल की बाते,
कोई ना दुख को बांटे,
तेरे सिवा मेरा कोई नही है,
सुन ले खाटू वाले,
तू ही हमेशा गिरते हुए को,
अपने आप संभाले,
आया मै बाबा तेरे द्वार,
आया मै बाबा तेरे द्वार ।।

तीन बाण तरकश में तेरे,
चले तो ना रुक पाए,
बीच भंवर में जो भी अटके,
तुम्हे आवाज लगाए,
तीनो बाणों में से बाबा,
एक ही बाण चला दो,
भेदा था पत्तों को जैसे,
मेरी विपदा मिटा दो,
आया मै बाबा तेरे द्वार,
आया मै बाबा तेरे द्वार ।।

इस लायक मैं नहीं था फिर भी,
मुझे बुलाया खाटू,
तू ही बता अब तेरा सिवा मैं,
दर्द किससे बाटूं,
‘सुखवानी’ के सर पे तुमने,
जबसे हाथ को फेरा,
‘जगदीश’ मेरे इस जीवन में,
कर दिया है सवेरा,
आया मै बाबा तेरे द्वार,
आया मै बाबा तेरे द्वार ।।

हारा हूँ मैं जग से बाबा,
सुनले मेरी पुकार,
नैया मेरी डोल रही है,
उसे लगा दो पार,
सुनलो बाबा विनती मेरी,
सनलो मेरी कहानी,
सुनलो मेरी खाटू वाले,
सुनलो शीश के दानी,
आया मैं बाबा तेरे द्वार,
आया मै बाबा तेरे द्वार ।।

इसे भी पढे और सुने- 

        1. नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
        2. श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
        3. बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
        4. दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
        5. मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
        6. नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
        7. महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
        8. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
        9. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
        10. प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
        11. हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
        12. जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
        13. ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
        14. लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
        15. कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
        16. जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
        17. दो पल भजन लीरिक्स
        18. मेरा श्याम है भजन लीरिक्स

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

जब ठाकुर जी खुद से किडनेप होके भक्त के साथ आ गए बाबा पूरणमल की कथा: अन्याय, भक्ति और मोक्ष की अमर गाथा क्या आप अपने पिछले जन्म को जानना चाहते हैं? गौरैया और समुद्र की कथा: संघर्ष, धैर्य और भक्ति की अद्भुत गाथा 24,000 फीट की ऊंचाई पर इस हवाई जहाज की छत टूट गई