Bhajan Name- Aaye Awadh Me Ragurai Sab Bato Badhai Bhajan Lyrics ( आये अवध में रघुराई सब बांटो बधाई भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Yogesh Sharma
Bhajan Singer – Namrata Karwa
Music Lable-
आये अवध में रघुराई
सब बांटो बधाई
तर्ज – भक्तों को दर्शन।
ढ़ोल नगाड़े अवध में बाजे,
सीता संग में राम बिराजे,
भगवा चदरिया लहराई,
सब बांटो बधाई,
आए अवध में रघुराई,
सब बांटो बधाई।।
चमक रहे हैं चांद सितारे,
जागे रे अहो भाग हमारे,
कैसी पावन घड़ी आई,
सब बांटो बधाई,
आए अवध में रघुराई,
सब बांटो बधाई।।
मंगल गाओ दीप जलाओ,
रामलला के ‘योगी’ दर्शन पाओ,
छाई बसंती पुरवाई,
सब बांटो बधाई,
आए अवध में रघुराई,
सब बांटो बधाई।।
आये अवध में रघुराई,
सब बांटो बधाई।।