Bhajan Name- Aayiyo Tum Gopal Mere Ghar Tum Aayiyo bhajan Lyrics ( अइयो तुम गोपाल मेरे घर तुम अइयो भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – Madhavas Rock Band
Music Label-
अइयो तुम गोपाल
मेरे घर तुम अइयो
अईयो तुम गोपाल,
मोहे लेवा तुम अइयो।।
सावन मत अईयो,
भादो मत अईयो,
अईयो कार्तिक मास,
मेरे घर तुम अइयो,
अईयो तुम गोपाल,
मोहे लेवा तुम अइयो।।
टीको मत लईयो,
नथली मत लईयो,
लईयो बिंदिया लाल,
मेरे घर तुम अइयो,
अईयो तुम गोपाल,
मोहे लेवा तुम अइयो।।
कंगन मत लईयो,
झूमकि मत लईयो,
लईयो तुलसी माल,
मेरे घर तुम लईयो,
अईयो तुम गोपाल,
मोहे लेवा तुम अइयो।।
गाड़ी मत लईयो,
घोड़ा मत लईयो,
लईयो अपनो विमान,
मेरे घर तुम लईयो,
अईयो तुम गोपाल,
मोहे लेवा तुम अइयो।।
इकले मत अइयो,
दुकले मत अइयो,
लईयो राधा साथ,
मेरे घर तुम लईयो,
अईयो तुम गोपाल,
मोहे लेवा तुम अइयो।।
अइयो तुम गोपाल,
मेरे घर तुम अइयो,
अईयो तुम गोपाल,
मोहे लेवा तुम अइयो।।