Bhajan Name- Ab Tak Dekha Nahi Hai Tumsa Ko Datar Bhajan Lyrics ( अब तक देखा नहीं है तुमसा कोई दातार भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – Kumar Sonu
Music Lable-
अब तक देखा नहीं है
तुमसा कोई दातार
जब तक जियूं करता रहूं,
सांवरे से प्यार,
अब तक देखा नहीं है,
तुमसा कोई दातार।।
तर्ज – जबतक सांसे चलेगी।
ऐ श्याम धणी मुझको,
एक तेरा सहारा है,
एक बार तुम ये कह दो,
ये भक्त हमारा है,
विनती हमारी है तुमसे,
सुनलो मेरे सरकार,
जब तक जियूँ करता रहूँ,
सांवरे से प्यार,
अब तक देखा नहीं है,
तुमसा कोई दातार।।
प्यार जिसने भी तुमको किया,
उसका जीवन सफल हो गया,
जो भी तुम पे भरोसा करे,
उसको तुमने तो सब कुछ दिया,
बाबा हमारी नैया,
तुम्ही करोगे पार,
जब तक जियूँ करता रहूँ,
सांवरे से प्यार,
अब तक देखा नहीं है,
तुमसा कोई दातार।।
मेरी किस्मत का तारा है तू,
हारे का तो सहारा है तू,
सांवरे तेरी तो क्या शान है,
सारे भक्तों की तो जान है,
करता है ‘सोनू’ तुमसे,
अर्ज़ी मेरे सरकार,
जब तक जियूँ करता रहूँ,
सांवरे से प्यार,
अब तक देखा नहीं है,
तुमसा कोई दातार।।
अब तक देखा नहीं है,
तुमसा कोई दातार,
जब तक जियूं करता रहूं,
सांवरे से प्यार,
अब तक देखा नहीं है,
तुमसा कोई दातार।।
इसे भी पढे और सुने-