Bhajan Name- Agar Main Radha Radha Gaun Bhajan Lyrics ( अगर मैं राधा राधा गाऊँ तो क्या मिलने आओगे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Pushpendra Chauhan
Bhajan Singer – Pushpendra Chauhan
Music Label- Pushpendra Chauhan
अगर मैं राधा राधा गाऊं,
तो क्या मिलने आओगे,
माखन मिश्री साथ में लाऊं,
तो क्या भोग लगाओगे,
इन रोती हुई आंखों में क्या,
खुशियां तुम भर जाओगे,
कान्हा कान्हा कान्हा कान्हा II
तुमसे प्रीत लगी है प्यारे,
छूटे अब नहीं छूटेगी,
बीत गई जो मोह माया में,
पर अब कैसे बीतेगी,
अगर मैं दिल का हाल सुनाऊं,
तो क्या सुनने आओगे,
ग्वाल बाल बन तुम्हें रिझाऊं,
तो क्या मिलने आओगे,
इन रोती हुई आंखों में क्या,
खुशियां तुम भर जाओगे,
कान्हा कान्हा कान्हा कान्हा II
बन बैठा हूं मैं दीवाना,
मुझको जग क्या रोकेगा,
दुनियादारी भूल गया मैं,
मेरी सुध तू कब लेगा,
सारी दुनिया छोड़ के आऊं,
तो क्या मिलने आओगे,
स्वास स्वास में राधा गाऊं,
तो क्या मिलने आओगे,
इन रोती हुई आंखों में क्या,
खुशियां तुम भर जाओगे,
कान्हा कान्हा कान्हा कान्हा,
राधा राधा राधा राधा,
राधा राधा राधा II