Bhajan Name- Anupam Madhuri Jodi Bhajan Lyrics ( अनुपम माधुरी जोड़ी हमारे श्याम श्यामा की भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-
Bhajan Singer-Nikunj Kamra
Music Label-
अनुपम माधुरी जोड़ी हमारे श्याम श्यामा की,
रसीली रस भरी अखिया हमारे श्याम श्यामा की ॥
कटीली भौंह अदा बाँकी सुघड़ सूरत मधुर बतिया,
लटक गरदन की मन बसिया हमारे श्याम श्यामा की ॥
परस्पर मिलके जब विहरें श्री वृन्दावन के कुँजन में,
नहीं वर्णत बने शोभा हमारे श्याम श्यामा की ॥
मुकुट और चंद्रिका माथे अधर पर पान की लाली,
अहो कैसी बनी छबि है हमारे श्याम श्यामा की ॥
नहीं कछु लालसा धन की नहीं निर्वाण की इच्छा,
सखी श्यामा मिले सेवा हमारे श्याम श्यामा की ॥