Bhajan Name- Aukat se Jyada Bhajan Lyrics ( जो दे औकात से ज्यादा वो मेरा श्याम बाबा है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Gaurav Chauhan Garvit
Bhajan Singer-Gaurav Garvit & Govind Saxena
Music Label-
औकात नहीं जिसकी कुछ भी, वो भी इस दर से लेता है,
मेरा श्याम बड़ा दिलवाला है, औकात से ज्यादा देता है,
जो दे औकात से ज्यादा, वो मेरा श्याम बाबा है।
तेरा बस नाम लेने से बना हर काम बाबा है।।
तेरी रहमत मेरी किस्मत से आगे श्याम चलती है।
मैं जब भी हारता हूं जीत बनकर वो निकलती है।
तुम्हारे नाम ने लिख दी नई मेरी कहानी है।
तू मेरा हाथ थामे है ये इसकी ही निशानी है।
तेरा है साथ तब ही तो मिला आराम बाबा है।
जो दे औकात से ज्यादा, वो मेरा श्याम बाबा है।
मैं मूरख था, मैं पागल था, अनाड़ी था, दीवाना था।
तेरी शक्ति न पहचाना, मगर बनता सयाना था।
मैं झूठी शान पर मरता था, सच से बेखबर था मैं।
लगी ठोकर तो जाना ये, कि कितना जानवर था मैं।
जो बोया था, वो काटा है, यही अंजाम बाबा है।
जो दे औकात से ज्यादा, वो मेरा श्याम बाबा है।
मेरे कर्मों से मैंने खुद बिगाड़ी जिंदगी मेरी।
मैं भटका था जो कर पाया कभी न बंदगी तेरी।
मुझे अब दूर मत करना, बनाकर दास रख लेना।
मैं काबिल हूं नहीं तेरे, कृपा करना, निरख लेना।
तेरी चौखट पे गर्वित को मिला हर धाम बाबा है।
जो दे औकात से ज्यादा, वो मेरा श्याम बाबा है।