Bhajan Name -Aysi Banshi Bajaye Kahna Bhajan Lyrics ( ऐसी बंसी बजाए कान्हा छमम छमम नाचू मैं भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-SHARDUL RATHOD
Bhajan Singer-KAVITA PAUDWAL, SURYA KUMAR DAS
Music Label- T-Series
ऐसी बंसी बजाए कान्हा
छमम छमम नाचू मैं
राधा बनके तेरा दीवाना
संग संग नाचूं मैं
मैं हो चाहे कुछ भी करे ये जमाना
छम छम नाचू मैं संग संग नाचू मैं
नैनो के संग नैन मिले
जब जाने क्या हो जाए रे
मेरा भी मतवारा ये मन
गीत तेरे ही गाए रे
राधा रानी बंसी मेरी
तेरे ही राग सुनाए रे
तेरे बिना सांवरिया जी
और कोई ना भाए रे
आज सुना दे प्रेम रागिनी
मतवारी हो जाऊं मैं
जादू कर दे मुझ पे तू राधा
तेरे ही गुण गाऊं मैं
तेरी मूरत बसाकर मन में
झम झम नाचू मैं
संग संग नाचू मैं
तुमसे लगाई हमने लगन है
जो होगा हो जाने दे
है ये तमन्ना श्याम जगत में
राधा का कहलाने दे
तुझे अपना बनाकर कान्हा
तुझे अपना बनाकर राधा
ये झमझम नाचू मैं
संग संग नाचू मैं
जब तू जाएं गौवे चराने
संग संग तेरे आऊं मैं
साझ ढले निधे वन में राधा
तुझ संग रास रचाऊं मैं
आंखें बाहों में तेरी सांवरिया
आंखें बाहों में तेरी गुजरिया
ये झम झम नाचू मैं
के संग संग नाचूं मैं