Bhajan Name- Baba Tere Sahare Bhajan Lyrics ( ओ सांवरे ..सांवरे ओ सांवरे ..सांवरे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Sachin Albela
Bhajan Singer-Sachin Albela
Music Label-
नाव फसी है भंवर में मेरी दिखता नहीं किनारा,
तेरे सिवा ना जग में कोई बाबा मेरा सहारा,
ओ सांवरे ..सांवरे ओ सांवरे ..सांवरे
लीले चढ़के तू अजा, आके मुझको जीता जा,
सुनले पुकार मेरी, हाथ अब थाम ले,
कोई इतना हार जायेगा सोचा ना था मैंने,
तू भी जिताने ना आएगा सोचा ना था मैंने,
हमने सुना था खाटू वाला दौड़ा दौड़ा आये,
बाबा मेरी हार हुई है अब क्यूँ देर लगाए,
तुझे आना पड़ेगा, अब जिताना पड़ेगा,
वचन अपनी माता का, अब निभाजन पड़ेगा,
हार गया हूँ जग से आके संभाल ले,
द्वार पे तेरे मैं आया हूँ , मुझको तू अपना ले,
क्या मैं तेरा नहो हूँ बेटा मुझको ये बतला दे,
मैंने सुना था तेरी चौखट होगी मेरा ठिकाना,
तेरे दर को छोड़ के बाबा और कहीं ना जाना,
तू लखदातार कहाये, तू पालनहार कहाये,
डूबती इस कश्ती को तू ही तो पार लगाए,
मेरी नैया को बाबा आके उबार दे,
श्याम पकड़ ले हाथ तू मेरा, डूब कहीं ना जाऊं,
तू भी अगर ठुकरा देगा फिर और कहाँ मैं जाऊं,
दर दर ठोकर खाई है मैंने सबने मुझे ठुकराया,
सारे जग से हार के बाबा तेरे दर पे आया,
लाखों को दिया सहारा, मैं भी दुनिया से हारा,
सचिन अलबेला का भी चमका दो भाग्य का तारा,
हारे के सहारे मेरी किस्मत संवार दे,