Bhajan Name- Barsana Ka Deewana Bhajan Lyrics ( जब दिल करे आना आना बरसाना भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Pramod Tripathi
Bhajan Singer- Pramod Tripathi
Music Label- Pramod Tripathi
जब दिल करे आना, आना बरसाना,
हो जाओगे दीवाना, तुम्हें मिलेंगे कान्हा,
जब दिल करे आना, आना बरसाना,
हो जाओगे दीवाना, तुम्हें मिलेंगे कान्हा ll
रंगों की बौछारें, राधा की फुहारें,
बंसी की धुन में हैं प्रेम की पुकारें,
मटकी भी फूटी, घटा भी बरसी,
घूँघट के पीछे कोई हौले से हँसी,
जब दिल करे आना, आना बरसाना ll
छेड़े जो कान्हा, तो राधा भी हँस दे,
प्रीत में रंगा जो, वो खुद को रंग दे,
कुंज गलियों में जो कोई प्रेमी भटके,
श्याम से पहले न कोई बचके ll
रंगों की बौछारें, राधा की फुहारें,
बंसी की धुन में हैं प्रेम की पुकारें,
मटकी भी फूटी, घटा भी बरसी,
घूँघट के पीछे कोई हौले से हँसी ll