Bhajan Name- Bhagwan Meri Naiya Bhajan Lyrics ( भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-
Bhajan Singer-Gajendra Pratap Singh
Music Label-
भगवान मेरी नैया,
उस पार लगा देना,
अब तक तो निभाया है,
आगे भी निभा देना,
हम दीन दुखी निर्बल,
नित नाम रहे प्रतिपल,
यह सोच दर्श दोगे,
प्रभु आज नहीं तो कल,
जो बाग लगाया है,
फूलों से सजा स देना,
अब तक तो निभाया है,
आगे भी निभा देना,
तुम शांति सुधाकर हो,
तुम ज्ञान दिवाकर हो,
मम हंस चुगे मोती,
तुम मान सरोवर हो,
दो बूंद सुधा रस की,
हमको भी पिला देना,
अब तक तो निभाया है।
आगे भी निभा देना,
भगवान मेरी नैया,
उस पार लगा देना।
अब तक तो निभाया है।
आगे भी निभा देना।