भक्तो ने पुकारा है एक बार चले आओ भजन लिरिक्स

Bhajan Name-Bhakton Ne Pukara Hai Ek Baar Chale Aao Bhajan ( भक्तो ने पुकारा है एक बार चले आओ भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric -Jai Shankar Chaudhary
Bhajan Singer -Mukesh Bagda
Music Lable- Yuki Music

भक्तो ने पुकारा है,
एक बार चले आओ,
एक बार चले आओ,
प्यासी इन अखियो को,
अब और ना तरसाओ,
एक बार चले आओ,
एक बार चले आओ।।

हमने तेरी चाहत में,
सारा जग छोड़ा है,
हमने तेरी खातिर,
हर रिश्ता तोडा है,
तुम बिन मैं जियु कैसे,
इतना तो बता जाओ,
एक बार चले आओ,
एक बार चले आओ।।

एक बार गले मिलकर,
जी भरकर के तो रोलु मैं,
तेरी गोद में सर रखकर,
कुछ देर तो सोलु मैं,
बिन दर्श ना मर जाऊ,
इतना भी ना तड़पाओ,
एक बार चले आओ,
एक बार चले आओ।।

नफरत से भरे जग में,
सब तिल तिल जलते है,
बस तेरा सहारा है,
जिसे पाकर पलते है,
गीता का ज्ञान दिया,
अब प्यार सीखा जाओ,
एक बार चले आओ,
एक बार चले आओ।।

अगर भूल कोई हो तो,
उसे दिल से भुला देना,
भटके हुए राही को,
प्रभु राह दिखा देना,
विनती ये अमन की है,
जीवन को सजा जाओ,
एक बार चले आओ,
एक बार चले आओ।।

भक्तो ने पुकारा है,
एक बार चले आओ,
एक बार चले आओ,
प्यासी इन अखियो को,
अब और ना तरसाओ,
एक बार चले आओ,
एक बार चले आओ।।

इसे भी पढे और सुने- 

  1. नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
  2. श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
  3. बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
  4. दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
  5. मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
  6. नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
  7. महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
  8. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
  9. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
  10. प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
  11. हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
  12. जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
  13. ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
  14. लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
  15. कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
  16. जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
  17. दो पल भजन लीरिक्स
  18. मेरा श्याम है भजन लीरिक्स

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

Exit mobile version