Bhajan Name -brij ki kunj galan me gunje New Bhajan Lyrics ( ब्रज की कुंज गलन में गूंजे राधे राधे नाम रे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Nannda Saini
Bhajan Singer-Ravindra Upadhay
Music Label-
धामों में है धाम हमारा,
प्यारा ब्रज धाम रे,
ब्रज की कुंज गलन में गूंजे,
राधे राधे नाम रे II
दूरदूर से दर्शन करने,
आते हैं नर नारी,
ब्रिज की रज मस्तक,
पे लगा लो ब्रिज की शोभा न्यारी II
लहर लहर लहराए यमुना,
पूजे ब्रिज के पांव रे,
ब्रिज की कुंज गलिन में गूंजे
राधे राधे नाम रे II
श्याम श्याम श्याम II
ची ची ची ची करे चिरैया,
कुके कोयलारी,
मोर पपीहा गीत सुनाए,
बैठ कदम की डारी,
मथुरा वृंदावन गोवर्धन हो,
बरसानो नंद गाम रे,
ब्रिज की कुंज गलिन में गूंजे,
राधे राधे नाम रे II
धामों में है धाम हमारा,
प्यारा ब्रज धाम रे,
ब्रज की कुंज गलन में गूंजे,
राधे राधे नाम रे II