Bhajan Name – Choti Si Kishori Bhajan Lyrics ( छोटी सी किशोरी मोरे अंगना में डोले रे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Traditional
Bhajan Singer-Gagandeep Singh ( Gangapriya Das) & Lata Bisht (Laxmi Sevika Devi Dasi)
Music Label- Madhavas Rock Band
छोटी सी किशोरी
मोरे अंगना में डोले रे
पैरों में पायलिया
बाके छमम छमा छमम बोले रे
मैंने मां से पूछी लाली
कौन तहारो नाम है
मुस्कुरा के बोली
राधा रानी मेरो नाम है
मैंने मां से पूछी लाली
कहां तहारो गांव है
इतला के बोली
बरसाना मेरो गांव है
मैंने मां से पूछी लाली
कहां तेरो ससुराल है?
शर्मा के बोली नंद गांव
मेरो ससुराल है।
मैंने मां से पूछी लाली
कौन तेरो भरतार है
घूंघट में बोली
श्याम सुंदर भरतार है