Bhajan Name- Data Nahi Shri Ram Ke Jaisa bhajan Lyrics ( दाता नहीं श्री राम के जैसा भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Kumar Deepak
Music Label-
दाता नहीं श्री राम के जैसा
और सेवक नहीं है हनुमान के जैसा
आँख उठा कर देखा जग में, सारा जगत भिखारी
काम क्रोध मद मोह लोभ में, लिपटे नर और नारी
पाप नहीं कोई अभिमान के जैसा
दाता नहीं श्री राम के जैसा
पढ़ कर देखो रामायण बस एक ही बात सिखाये
वो नर पार तर जाए जो अपना फ़र्ज़ निभाए
धर्म नहीं मानव सम्मान के जैसा
दाता नहीं श्री राम के जैसा
सुख चाहो तो सुमिरन कर लो राम प्रभु का प्यारे
संजू एक दिन जाना होगा सबको हाथ पसारे
तप नहीं हरी के गुणगान के जैसा
दाता नहीं श्री राम के जैसा