Bhajan Name- Dekha Jo Nazara KhatuDham Ka Bhajan Lyrics
देखा जो नजारा खाटू धाम का भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Abhishek Madhav Sharma
Bhajan Singer- Reshmi Sharma
Music Label- Reshmi Sharma
देखा जो नजारा खाटू धाम का,
हो गया दीवाना मैं तो श्याम का,
दिल ये मेरा खो गया,
कसम से, सांवरे का मैं हो गया II
दिल हारा मैं तो दिलदार पे,
प्यारे से भी प्यारे सरकार पे,
दिल ये मेरा खो गया,
कसम से सांवरे का मैं हो गया II
जीतने वाला तो सबको भाता है,
हारे को तो श्याम ही निभाता है,
रोतों की हंसी बन गया,
कसम से सांवरे का मैं हो गया II
दुख जब आए मेरी राहों में,
भर लिया तूने मुझे बाहों में,
तेरी गोद में मैं सो गया,
कसम से सांवरे का मैं हो गया II
जिंदगी ये बीते सेवादारी में,
मजा आ रहा है तेरी यारी में,
माधव तेरा हो गया,
कसम से सांवरे का मैं हो गया II
देखा जो नजारा खाटू धाम का,
हो गया दीवाना मैं तो श्याम का,
दिल ये मेरा खो गया,
कसम से, सांवरे का मैं हो गया II
🙏🏻Stay Blessed and Stay Connected with us🙏🏻❤️
इसे भी पढे और सुने-