Bhajan Name-Dene Bhadai Tore Daur Pe Aaye bhajan Lyrics ( देने बधाई तोरे द्वार पे आये गाये बधाई तोरे अंगना भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Priyamvada Tiwari, Sanyukta Tiwari
Music Label-
देने बधाई तोरे द्वार पे आये
लेत बलैयां तोरे गालों को चूम चूम
गाये बधाई तोरे अंगना हम झूम झूम
गाये बधाई तोरे अंगना
अन्न धन सोना नन्द जी लुटाएं
ग्वाल बाल सब मंगल गायें
बजे शहनाई खुशियां छाई
नाच रहे सब घूम घूम घूम घूम
गाये बधाई तोरे अंगना हम झूम झूम
गाये बधाई तोरे अंगना
मैया यशोदा पलना झुलाएं
सखियाँ कान्हा को लाड लड़ाये
सब बृजवासी नाचें गायें
मची है नगरिया में धूम धूम धूम धूम
गाये बधाई तोरे अंगना हम झूम झूम
गाये बधाई तोरे अंगना