Bhajan Name- Dil Me Hai Shyam Sanso Me Shyam bhajan Lyrics ( दिल में है श्याम साँसों में श्याम भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – Satya Jeet Jain
Music Lable-
दिल में है श्याम
साँसों में श्याम
तुझे मैं कैसे भुलाउं,
पूजा करूँ या भजन करूँ,
बोलो तुम्हे कैसे चाहूँ,
बाबा मेरे बाबा,
तुम हो मेरे सहारे।।
तर्ज – दिल में हो तुम।
मेरा दिल छोटा सा है श्याम,
इस दिल में तुझे कैसे बिठाऊँ,
तेरा दिल बहुत बड़ा श्याम,
क्यों ना मैं उसमे समा जाऊं,
दुनिया की अब परवाह नहीं,
बस तेरा ही प्यार चाहूँ,
बाबा मेरे बाबा,
तुम हो मेरे सहारे।।
हारे के सहारे तुम हो श्याम,
हम सब है तेरे सहारे,
दुनिया ना सुहाए हमें,
आये बाबा तेरे द्वारे,
तूने जो ना थामा हमें,
फिर कौन थामे हमें श्याम,
बाबा मेरे बाबा,
तुम हो मेरे सहारे।।
हारा हूँ मैं हारा हूँ मैं श्याम,
और कितना हारूँ मेरे श्याम,
झुकता गया मैं हर दम,
और कितना झुकूं बोलो श्याम,
आके ‘सुरेश’ को थाम लो श्याम,
उसका सहारा बन जाओ,
बाबा मेरे बाबा,
तुम हो मेरे सहारे।।
दिल में है श्याम,
साँसों में श्याम,
तुझे मैं कैसे भुलाउं,
पूजा करूँ या भजन करूँ,
बोलो तुम्हे कैसे चाहूँ,
बाबा मेरे बाबा,
तुम हो मेरे सहारे।।