Bhajan Name- Duniya Chale Na Shri Ram Ke Bina bhajan Lyrics ( दुनिया चले ना श्री राम के बिना भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Jai Shanker Chaudhary
Music Label-
दुनिया चले ना श्री राम के बिना
राम जी चले ना हनुमान के बिना
राम जी चले ना हनुमान के बिना
राम जी चले ना हनुमान के बिना
दुनिया चले ना श्री राम के बिना
राम जी चले ना हनुमान के बिना
जबसे रामायण पढ़ ली है
एक बात मैंने समझ ली है
रावण मरे ना श्री राम के बिना
लंका जले ना हनुमान के बिना
दुनिया चले ना
लक्ष्मण का बचना मुश्किल था
कौन बूटी लाने के काबिल था
लक्ष्मण बचे ना श्री राम के बिना
बूटी मिले ना हनुमान के बिना
दुनिया चले ना
सीता हरण की कहानी सुनो
बनवारी मेरी ज़ुबानी सुनो
वापस मिले ना श्री राम के बिना
पता चले ना हनुमान के बिना
दुनिया चले ना
बैठे सिंघासन पे श्री राम जी
चरणों में बैठे हैं हनुमान जी
मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना
भक्ति मिले ना हनुमान के बिना
दुनिया चले ना