Bhajan Name- Ghar Me Hamare Kahna bhajan Lyrics ( घर में हमारे कान्हा भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Manish Bhatt
Music Lable-
घर में हमारे कान्हा
एक बार आ जाओ,
दो पल के लिए ही सही,
एक बार आ जाओ,
घर में हमारे कान्हां,
एक बार आ जाओ।।
तर्ज – हनुमान की पूजा से।
पलकों पे रखेंगे,
दिल में बिठाएंगे,
स्वागत में तुम्हारे,
खुद को बिछाएंगे,
मेहमान नवाजी हमारी,
स्वीकारने आ जाओ,
दो पल के लिए ही सही,
एक बार आ जाओ,
घर में हमारे कान्हां,
एक बार आ जाओ।।
रोटी बिना घी की,
है साग सरसो का,
इसमें मिलाया है,
प्रभु प्यार बरसो का,
कुटिया को धन्य बनाने,
सरकार आ जाओ,
दो पल के लिए ही सही,
एक बार आ जाओ,
घर में हमारे कान्हां,
एक बार आ जाओ।।
शबरी के झूठे बेर,
आए थे तुम खाने,
मीरा से जो था प्रेम,
आए थे निभाने,
हम भी है प्रेम दीवाने,
एक बार आ जाओ,
दो पल के लिए ही सही,
एक बार आ जाओ,
घर में हमारे कान्हां,
एक बार आ जाओ।।
ये प्रेम निवेदन है,
स्वीकार करो कान्हा,
‘मोहित’ कहे हमपे,
उपकार करो कान्हा,
भक्तो का मान रखने,
सरकार आ जाओ,
दो पल के लिए ही सही,
एक बार आ जाओ,
घर में हमारे कान्हां,
एक बार आ जाओ।।
घर में हमारे कान्हा,
एक बार आ जाओ,
दो पल के लिए ही सही,
एक बार आ जाओ,
घर में हमारे कान्हां,
एक बार आ जाओ।।