है तुमको हमारी फिकर सांवरे भजन लिरिक्स

Bhajan Name- Hai Tumko Hamari Fikar Sanware Bhajan Lyrics ( है तुमको हमारी फिकर सांवरे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Sardaar Romi Ji
Bhajan Singer – Sardaar Romi Ji
Music Lable- Sardaar Romi Ji

है तुमको हमारी फिकर सांवरे,
इसी बात का है शुकर सांवरे,
रखता पल पल तू मेरी खबर,
इसी बात का है शुकर सांवरे ।।

तर्ज – दो हंसो का जोड़ा।

है तेरी कृपा से गुजारा हमारा,
पग पग में मिलता है तेरा सहारा,
हमको तुमने दिखाई डगर सांवरे,
इसी बात का है शुकर सांवरे ।।

कहती है दुनिया ये हारा हुआ है,
हारा है जो भी तुम्हारा हुआ है,
जग में तुमने बढ़ाई कदर साँवरे,
इसी बात का है शुकर सांवरे ।।

राहों पे तेरी चलता रहूं मैं,
तेरी छत्र छाया में पलता रहूं मैं,
रखी कर्मो पे मेरे नज़र सांवरे,
इसी बात का है शुकर सांवरे ।।

रखा ना उदास तुमने तोड़ी ना आशा,
रस्ते के पत्थर को तुमने तराशा,
हो रही मौज में अब गुजर सांवरे,
इसी बात का है शुकर सांवरे ।।

कहता है ‘रोमी’ तेरी चौखट ना छूटे,
रूठे जमाना हमसे बाबा ना रूठे,
छूटे सुख दुःख में तेरा ना दर सांवरे,
इसी बात का है शुकर सांवरे ।।

है तुमको हमारी फिकर सांवरे,
इसी बात का है शुकर सांवरे,
रखता पल पल तू मेरी खबर,
इसी बात का है शुकर सांवरे ।।

इसे भी पढे और सुने- 

  1. नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
  2. श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
  3. बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
  4. दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
  5. मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
  6. नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
  7. महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
  8. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
  9. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
  10. प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
  11. हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
  12. जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
  13. ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
  14. लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
  15. कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
  16. जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
  17. दो पल भजन लीरिक्स
  18. मेरा श्याम है भजन लीरिक्स

 

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

Exit mobile version