Bhajan Name- Har har Sambhu Bhole Nath bhajan Lyrics (हर हर शम्भू भोलेनाथ नाथो के तुम ही हो नाथ भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Bikram Kalikotey
Music Label-
हर हर शम्भू भोलेनाथ,
नाथो के तुम ही हो नाथ,
आया शरण में तेरी बढ़के,
थाम लो ये मेरे हाथ,
हे कैलाशी तुम अविनाशी
निर्भर जग तुझपे सारा,
सन्यासी मरघट के वासी,
तू ही है शिव ओमकारा,
कण कण में है तू ही समाहित,
तुझसे कायनात ,
हर हर शम्भू भोलेनाथ,
नाथो के तुम ही हो नाथ,
दिव्य रूप अलौकिक गाये,
ब्रह्माण्ड गुणगान तेरा,
तू ही सत्य है तू ही सुन्दर,
तुझपे मोहित मन मेरा ,
हे वरदानी मुझ निर्बल के,
रहना सदा ही साथ ,
हर हर शम्भू भोलेनाथ,
नाथो के तुम ही हो नाथ,
जिसने तेरा ध्यान किया ,
भोले ने उसको तारा,
जग कल्याणी तेरी जटा से,
बहती पावन गैंग धारा,
खड़ा है सन्मुख तेरे कुंदन,
सुनले मेरी बात,