हारे का तू साथी सांवरे कहना दुनिया सारी का भजन लिरिक्स

Bhajan Name- Hare Ka Tu Sathi Sanware Kahna Duniya Sari Ka Lyric ( हारे का तू साथी सांवरे कहना दुनिया सारी का भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Ashwani Bansal
Bhajan Singer – Ashwani Bansal
Music Lable-

हारे का तू साथी सांवरे,
कहना दुनिया सारी का,
मेरा भी साथ निभाने ने,
करूं इंतजार मेरी बारी का ।।

तर्ज – चस्का श्याम की यारी का।

दुनिया से मैं हार के बाबा,
तेरी शरण में आया था,
हारे का तू साथ निभावे,
तेरे भगत ने बताया था,
सारी दुनिया में से चर्चा,
तेरी लखदातारी का,
मेरा भी साथ निभाने ने,
करूं इंतजार मेरी बारी का ।।

जीवन में दुख बहुत घने से,
इब मैं बाबा हार लिया,
तेरी शरण में आकर बाबा,
मने तेरा नाम लिया,
सबने मिलके फायदा ठाया,
मेरी इस लाचारी का,
मेरा भी साथ निभाने ने,
करूं इंतजार मेरी बारी का ।।

तेरी मोरछड़ी का झाड़ा,
सारे कष्ट मिटावे से,
मेरी बार में बतला बाबा,
घनी देर क्यूँ लावे से,
करदे किरपा बन ज्यू दीवाना,
मैं भी तेरी दातारी का,
मेरा भी साथ निभाने ने,
करूं इंतजार मेरी बारी का ।।

लीले चढ़ के आजा सांवरे,
और घना क्यूँ सतावे से,
जितनी बाबा देर करे तू,
मेरा मन घबरावे से,
‘अश्विन’ ने भी दिखलादे तू,
चमत्कार तेरी यारी का,
मेरा भी साथ निभाने ने,
करूं इंतजार मेरी बारी का ।।

हारे का तू साथी सांवरे,
कहना दुनिया सारी का,
मेरा भी साथ निभाने ने,
करूं इंतजार मेरी बारी का ।।

इसे भी पढे और सुने- 

        1. नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
        2. श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
        3. बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
        4. दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
        5. मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
        6. नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
        7. महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
        8. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
        9. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
        10. प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
        11. हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
        12. जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
        13. ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
        14. लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
        15. कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
        16. जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
        17. दो पल भजन लीरिक्स
        18. मेरा श्याम है भजन लीरिक्स

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

Exit mobile version