Bhajan Name- Hari Naam Nahi To Jeena Kya Bhajan Lyrics ( हरि नाम नहीं तो जीना क्या भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Traditional
Bhajan Singer-Anant Haridasi Didi Meenu Sharma
Music Label-
हरि नाम नहीं तो जीना क्या
अमृत है हरि नाम जगत में
छोड़ विषय रस पीना क्या
हरि नाम नहीं तो जीना क्या
काल सदा अपने रथ डोले
ना जाने कब सिर चढ़ बोले
हरि का नाम जपो मेरे भाई
इसमें बरस महीना क्या
हरि नाम नहीं तो जीना क्या
तीरथ है हरि नाम तुम्हारा
फिर क्यों फिरता मारा मारा
अंत समय हरि नाम ना आवे
काशी और मदीना क्या
हरि नाम नहीं तो जीना क्या
भूषण से सब अंग सजावे
रसना पे हर हरि नाम ना आवे
देह पड़ी रह जाए यहां पर
कुंडल और नगीना क्या
हरि नाम नहीं तो जीना क्या
राधे कृष्णा राधे कृष्णा
राधे कृष्णा राधे कृष्णा
राधे कृष्णा राधे कृष्णा
राधे कृष्णा राधे कृष्णा
हरे राम हरे राम
राम राम हरे हरे
हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे