Bhajan Name- Hey Nath Ab To Aisi Kripa Ho Bhajan Lyrics ( हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-
Bhajan Singer-Prakash Gandhi
Music Label-Power Music Company
हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो
जीवन निरर्थक जाने ना पाए,
ये मन ना जाने क्या क्या दिखाए,
कुछ बन ना पाया मेरे बनाए,
संसार में ही आशक्त रहकर
दिन रात अपने ही मतलब की कह कर।
सुख के लिए लाखों दुख सह कर
ये दिन अभी तक यूं ही बिताए।
ऐसा जगा दो फिर सो ना जाऊं,
अपने को निष्काम प्रेमी बनाऊं,
मैं आपको चाहूं और पाऊं,
संसार का कुछ भय रहना ना जाए,
हो योग्यता दो सत्कर्म कर लूं.
अपने हृदय में सदभाव भर लूं.
नरतम है साधन भव सिंधु तर लूं.
ऐसा समय फिर आए ना आए.
हे दाता हमें निर्भिमानी बना दो,
दर दर हर लो दानी बना दो,
आनंदमय और विज्ञानी बना दो,
मैं हूं पथिक ये आशा लगाए,
हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो,
जीवन निरर्थक जाने ना पाए,