Bhajan Name- Hey Ram Mere tujhko Bhakto Ne Puakara Hai Bhajan Lyrics ( हे राम मेरे तुझको भक्तों ने पुकारा है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Fanibhushan Choudhary
Bhajan Singer – Rupesh Chaudhary
Music Lable-
हे राम मेरे तुझको
भक्तों ने पुकारा है
आ जाओ तुम आ जाओ,
एक तेरा सहारा है।।
मजधार पड़ी नैया,
डगमग डोल रहा,
अब तू ही बचा राघव,
तूफा भी बोल रहा,
हे नाथ अनाथों का,
बस तेरा सहारा है,
आ जाओ तुम आ जाओ,
एक तेरा सहारा है।।
तेरे नाम की माला को,
दिन रात सिमरता हूँ,
जो मेरे लायक हो,
वो काम मैं करता हूँ,
हम भक्त मुसीबत में,
हुए बेसहारा है,
आ जाओ तुम आ जाओ,
एक तेरा सहारा है।।
हे राम मेरे तुझको,
भक्तों ने पुकारा है,
आ जाओ तुम आ जाओ,
एक तेरा सहारा है।।
इसे भी पढे और सुने-