Bhajan Name – Hey Shivnandan Bhajan Lyrics ( हे शिव नंदन घर में आज पधारो जी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Saaveri Verma
Bhajan Singer-Sonu Nigam
Music Label- I Believe Music
गं गणपतये गं गणपतये,
गं गणपतये नमो नमः
हे शिव नंदन घर में आज पधारो जी ,
मेरे सारे बिगड़े काज संवारो जी,
गं गणपतये गं गणपतये,
गं गणपतये नमो नमः
घी के दीपक, चंदन माला,
अर्पण है मोदक का निवाला,
मोहक सूरत अति मनभावन,
पार्वती सुत भोलभाला ,
भाग्य विधाता, बुद्धि दाता,
प्रेम की दृष्टि सब जग ऊपर डारो जी,
अपने भक्तों के तुम भाग सुधारो जी,
हे शिव नंदन घर में आज पधारो जी,
मेरे सारे बिगड़े काज संवारो जी,
गं गणपतये गं गणपतये,
गं गणपतये नमो नमः
शरण तुम्हारी सुख का सागर,
मेरी भी भर दो तुम गागर ,
जीवन के सारे दुख संकट,
कट जायें चरणों में आकर ,
तुम सुखकर्ता, तुम दुखहर्ता,
हे सुखकर्ता सुख वर्षा बरसाओ जी,
हे दुखहरता दुख से आज उबारो जी ,
हे शिव नंदन घर में आज पधारो जी,
मेरे सारे बिगड़े काज संवारो जी,
गं गणपतये गं गणपतये ,
गं गणपतये नमो नमः