Bhajan Name- Ho Gayi Diwani Teri Mai Bhajan Lyrics ( हो गई दीवानी तेरी मैं सांवरिया भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Satbir Sanwariya
Bhajan Singer-Muskan Sharma
Music Label-Yuki
हो गई दीवानी तेरी मैं सांवरिया,
हो गई दीवानी तेरी मैं,
मेरी सुधबुध खोई मैं पागल होई,
तुमसे जो मिले नजररिया,
हो गई दीवानी तेरी मैं सांवरिया,
विष का प्याला पी गई मीरा,
तुझ संग मोहन प्रीत लगा के,
भक्ति की तुमने लाज है राखी,
उसको सांवरिया रे बचा के,
मुझको भी ऐसी भक्ति दो मोहन,
कभी छूटे न तेरी डगरिया,
हो गई दीवानी तेरी मैं सांवरिया,
हो गई दीवानी तेरी मैं,
प्रेम के रंग में ऐसी रंगी मैं,
अब ये रंग ना उतरे कभी भी,
खुद को भूली जग को भूली,
एक बस याद है स्याम तू ही,
मीरा के जैसी मैंने भी ओढ़ी,
तेरे नाम की शाम चुनरिया,
हो गई दीवानी तेरी मैं सांवरिया,
हो गई दीवानी तेरी मैं,
दुनिया चाहे कुछ भी बोले,
दुनिया की अब मैं क्यूँ मानू,
प्रीत ये मेरी सच्ची है मोहन,
तू जाने या बस मैं जानू,
तेरे चरणों में मोहन मुस्कान की सारी,
बीते ये सारी उमरिया,
हो गई दीवानी तेरी मैं सांवरिया,
हो गई दीवानी तेरी मैं,