Bhajan Name – Hume Chinta Nahi Apni New Bhajan Lyrics ( हमें चिंता नहीं अपनी तुम्हे चिंता हमारी है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Rinku Rasik
Bhajan Singer-Anant Haridasi Didi Meenu Sharma (Shri Vrindavan Dham)
Music Label-
हमें चिंता नहीं अपनी, तुम्हे चिंता हमारी है,
उन्हें चिंता हमारी है , उन्हें चिंता हमारी है ,
हमारी नाव के मांझी श्री बांके बिहारी हैं II
कभी महसूस होता है तू हर दम पास है मेरे,
तुम्हे जीते वो ये बाज़ी जो हमने दिल से हारी है,
हमें चिंता नहीं अपनी तुम्हे चिंता हमारी है II
कभी चाहूँ तेरा दामन पकड़ कर खूब रोऊँ मैं,
भुलाई जाए ना हमसे ये सूरत प्यारी प्यारी है,
हमें चिंता नहीं अपनी तुम्हे चिंता हमारी है II
मैं अलबेली दीवानी हूँ बजा कर ढोल कहती हूँ,
कन्हैया मानो ना मानो ये अब मर्ज़ी तुम्हारी है,
हमें चिंता नहीं अपनी तुम्हे चिंता हमारी है II