Bhajan Name- Jab Dukh Ke Dino Me Koi Nahi Kaam Aata Hai bhajan Lyrics ( जब दुःख के दिनों में कोई नहीं काम आता है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Sunil Snehi
Bhajan Singer -Sunil Snehi
Music Label-
जब दुःख के दिनों में कोई,
नहीं काम आता है,
तब श्याम ही आता है,
मेरा श्याम ही आता है,
जब जब नैया डोले,
और मन घबराता है,
तब श्याम हीं आता है,
मेरा श्याम ही आता है।।
मतलब की दुनिया में,
पग पग पर धोखा है,
एक श्याम ही है जिस पर,
मुझे दिल से भरोसा है,
जब दिल के घावो को,
कोई देख ना पाता है,
तब श्याम हीं आता है,
मेरा श्याम ही आता है।।
जब जब ठोकर खाऊं,
दुनिया वाले हँसते,
अपनों से सहारा क्या,
उल्टा ताने कसते,
जब हर कोई मुंह मोड़े,
और जी को जलाता है,
तब श्याम हीं आता है,
मेरा श्याम ही आता है।।
परिवार मेरा सारा,
अब इसके हवाले है,
किस्मत वाला हूँ मैं,
मुझे श्याम संभाले है,
जब जब तूफ़ान कोई,
मेरे सामने आता है,
तब श्याम हीं आता है,
मेरा श्याम ही आता है।।
मैंने श्याम से कर डाला,
सौदा ज़िंदगानी का,
अब तो आधार है बस,
वही मेरी कहानी का,
‘स्नेही’ कहता जग में,
यही साथ निभाता है,
तब श्याम हीं आता है,
मेरा श्याम ही आता है।।
जब दुःख के दिनों में कोई,
नहीं काम आता है,
तब श्याम ही आता है,
मेरा श्याम ही आता है,
जब जब नैया डोले,
और मन घबराता है,
तब श्याम हीं आता है,
मेरा श्याम ही आता है।।