Bhajan Name- Jab Se Chunri odhani Bhajan Lyrics (हो गए वारे न्यारे ओए क्या बात हो भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Jai Shankar ji Choudhary ( Banwari )
Bhajan Singer- Reetu S Sharma
Music Label-
हो गए वारे न्यारे,
ओए क्या बात हो,
जब से चुनरी ओढ़ाई,
मैया साथ हो गई,
देख लिया चुनरी का करिश्मा,
काम बनाए बड़े-बड़े,
मेरी खोई किस्मत पे भाई,
हीरे मोती जड़े जड़े,
चमके मेरे सितारे,
ओए क्या बात हो गई,
जब से चुनरी ओढ़ाई,
मैया साथ हो गई,
मेरे मोती से भी ज्यादा,
मां को चुनरी प्यारी है।
सेवा आरती और पूजा से
इसकी महिमा न्यारी है।
भव से पार उतारे,
ओए क्या बात हो गई।
जब से चुनरी ओढ़ाई,
मैया साथ हो गई।
जब तक तेरा ये जीवन है,
मां को चुनरी ओढ़ाए जा,
मेहरबान हो जाए मैया,
हरदम मौज उड़ाए जा ,
संकट कट जाए सारे,
ओए क्या बात हो गई,
जब से चुनरी ओढ़ाई,
मैया साथ हो गई,
लाख भरोसा मैया जी पर
चुनरी पर विश्वास कर
मैया तेरे पास खड़ी है
हरदम ये एहसास कर
मैया जीवन सवारे,
ओए क्या बात हो गई,
जब से चुनरी ओढ़ाई,
मैया साथ हो गई,
चुनरी का पल्ला पकड़ ले,
ये सर पे लहराएगी,
बनवारी तेरे पास आने में,
हर आफत घबराएगी
रहना मां के सहारे,
ओए क्या बात हो गई
जब से चुनरी ओढ़ाई,
मैया साथ हो गई,