Bhajan Name – Jai Shree Ganesha Bhajan Lyrics ( जय श्री गणेशा भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Nachiket jog
Bhajan Singer-Shankar Mahadevan, Siddharth Mahadevan & Shivam Mahadevan
Music Label- Times Music Spiritual
वक्रतुंड महाकाल सूर्य कोटि समप्रभा II
निर्विघ्नम कुरमे देवा सर्व कार्यशु सर्वदा II
जय श्री गणेशा हे रक्षण करता,
मन मंदिर के राजा बुद्धि के दाता,
विघ्न विनाशक देवा हे शक्ति दाता,
मंगलमयता कारक जय जय सुखदा,
तुमको प्यारे हैं देवा सारे,
भेद ना कोई आगे तुम्हारे,
जग में फैली है तेरी ही माया,
तुम हो भक्तों के पालनहारे,
तुम ही करता हो तुम ही धर्ता हो,
तुम ही करता हो जीवन दाता,
हर एक साहिल का तुम हो किनारा,
जिसका कोई ना तुम हो सहारा,
उसको मिल जाए आशीष तेरा,
जिसने भी दिल से तुमको पुकारा,
तुम ही माया हो तुम ही काया हो,
शीतल छाया हो मेरे बाप्पा,
मोरया मोरया गणपति बाप्पा,
मोरया मोरया मंगल मूर्ति मोरया,
जो भी तुम्हें है मानता मन से भरे हो दाता,
चैन के वरदान से अपनी मंजिल वो पाता,
बुद्धि मिले शक्ति मिले मुक्ति मिले शांति मिले,
जो तुम नहीं तो कुछ नहीं,
जो तुम मिले तो सब मिले,
वक्रतुंड महाकाल सूर्य कोटि समप्रभा II
निर्विघ्नम कुरमे देवा सर्व कार्यशु सर्वदा II