Bhajan Name- jis Dil Me Aapki Yaad Rahe Bhajan Lyrics ( जिस दिल में आपकी याद रहे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Param Pujya Divangat Shri Rajeshwaranand Ji Maharaj
Bhajan Singer-: Prakash Gandhi
Music Label-
जिस दिल में आपकी याद रहे,
प्रभु दिल मेरा वो दिल कर दो,
राही ना सही मंजिल की तरफ
राही की तरफ मंजिल कर दो,
रंग लो अपने रंग में मुझको,
जिससे ना कुसंग का रंग चढ़े,
दुनिया के प्रेम में पागल हूं,
अपना करके पागल कर दो,
मन में भी अनेक विकारों ने,
है डटके डेरा डाल लिया,
निश्चल मन से यदि प्रेम है तो,
जन मन का मन निर्मल कर दो,
जिस दिल में आपकी याद रहे,
प्रभु दिल मेरा वो दिल कर दो,
पाकर के मैं आपकी भक्ति प्रभु,
वो थे जो झूमते मस्ती में,
करुणा करके राजेश को भी,
प्रभु उन मस्तों में शामिल कर दो।
जिस दिल में आपकी याद रहे,
प्रभु दिल मेरा वो दिल कर दो,
इसे भी पढे और सुने-