Bhajan Name- Jiski Lagi Re Lagan Bhagwan Me Bhajan Lyrics (जिसकी लागी रे लगन भगवान में भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – श्री राजेश सांखला
Music Lable-
जिसकी लागी रे लगन भगवान में
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।
तन का दीपक मन की बाती,
हरी भजन का तेल रे,
काहे को तू घबराता है,
ये तो प्रभु का खेल रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।
काहे को तू भूल के बैठा,
भज ले श्री भगवान को,
मन में अपने प्रभु बसा ले,
पहुंच जाएगा धाम रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।
इस दुनिया में कौन बनाए,
सबके बिगड़े काम रे,
अनहोनी को होनी कर दे,
उसका नाम है राम रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।
राम नाम सुख दुःख का साथी,
भज ले सुबह शाम रे,
सबकी नैया पार लगाए,
मेरे प्रभु का नाम रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।
जिसकी लागी रे लगन भगवान में,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।
इसे भी पढे और सुने-