Bhajan Name – Jivan Char dino Ka Fera Bhajan Lyrics ( जीवन चार दिनों का फेरा तुझको जाना होगा भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Vinod Agarwal (Harsh)
Bhajan Singer-Mukesh Bagda
Music Label- Yuki
जीवन चार दिनों का फेरा,
छोड़ के बंदे तेरा मेरा,
तुझको जाना होगा,
तुझको जाना होगा,
झूठी जगत की है सारी ये माया,
तेरी तो अपनी नहीं तेरी काया,
ओ रे दीवाने काहे तू भरमाए,
कौड़ी के बदले जिंदगानी बिताई,
खाली हाथों को लेकर जग में तू आया।
झूठी दौलत पे काहे तू इतराया।
साथ तेरे ना ये जाएगी माया,
खाली हाथों ही तेरी होगी विदाई,
औरों की खातिर जिसने जीना है जाना।
हर्ष सफल है उसका दुनिया में आना।
हारे हुए का प्यारे साथी बने तो ,
होगी प्रभु से तेरी प्रेम सगाई,
जीवन चार दिनों का फेरा,
छोड़ के बंदे तेरा मेरा,
तुझको जाना होगा,
तुझको जाना होगा,