Bhajan Name – Kabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahi Bhajan Lyrics ( कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-
Bhajan Singer-Prakash Gandhi
Music Label-Power Music Company
कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा,
कभी गिरते हुए को उठाया नहीं,
बाद आंसू बहाने से क्या फायदा,
मैं तो मंदिर गया पूजा आरती की,
पूजा करते हुए ये ख्याल आ गया,
कभी मां बाप की सेवा की ही नहीं,
सिर्फ पूजा के करने से क्या फायदा,
मैं तो सत्संग गया गुरु वाणी सुनी,
गुरु वाणी को सुनकर ख्याल आ गया ,
जन्म मानव का लेके दया ना करी,
फिर मानव कहलाने से क्या फायदा,
मैंने दान किया मैंने जब तब किया,
करते हुए ये ख्याल आ गया,
कभी भूखे को भोजन खिलाया नहीं,
दान लाखों का करने से क्या फायदा,
गंगा नहाते हरिद्वार काशी गया,
गंगा नहाते ही मन में ख्याल आ गया,
तन को धोया मगर मन को धोया नहीं ,
फिर गंगा नहाने से क्या फायदा,
मैंने वेद पढ़े, मैंने शास्त्र पढ़े,
शास्त्र पढ़ते हुए ये ख्याल आ गया।
मैंने ज्ञान किसी को बांटा नहीं।
फिर ज्ञानी कहलाने से क्या फायदा।
मां पिता के चरणों में ही चारों धाम है।
आजा आजा यही मुक्ति का धाम है।
पिता माता की सेवा जो की ही नहीं।
फिर तीर्थों में जाने से क्या फायदा