Bhajan Name – Kabhi Ram Banke Kabhi Shyam Banke Bhajan Lyrics ( कभी राम बनके कभी श्याम बनके भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Manoj Muntashir Shukla
Bhajan Singer- Tulsi Kumar
Music Label- T-Series
मंत्र ना जानू भजन ना जानू,
ना जानू मैं कोई दिखावा,
बड़े प्रेम से आदर से हरी,
भेज रही हूं तुमको बुलावा,
मेरी कुटिया को मंदिर सा,
पावन कर जाना,
कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभु जी चले चले आना II
कितना सुंदर रूप तुम्हारा है मेरे भगवंता,
तुमको अपने हृदय में रखते महावीर हनुमंता,
तुम राम वेश में आना,
तुम राम वेश में आना,
सीता साथ लेके धनुष हाथ लेके,
चले आना प्रभु जी चले चले आना,
कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभु जी चले आना II
जन्म जनम से तुम्हें पुकारु हे मेरे बनवारी,
मोर पंख पीतांबर धारी आओ रास बिहारी,
तुम श्याम वेश में आना,
तुम श्याम वेश में आना,
राधा साथ लेके मुरली हाथ लेके,
चले आना प्रभु जी चले आना,
कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभु जी चले आना II