Bhajan Name- Kahna Se Pyar Ka hai Bandhan Bhajan Lyrics ( कान्हा से प्यार का है बंधन भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Mukesh Bagda
Music Lable-
कान्हा से प्यार का है बंधन
श्रद्धा से करता हूँ मैं वंदन,
रोको कोई तो मेरे श्याम को क्यों,
रूठा मुझसे,
आज मेरे श्याम को मनाना है,
हाले दिल श्याम को सुनना है।।
तर्ज – आज फिर मिलने की।
मेरे दिल की है ये तमन्ना,
श्याम से मिलने का है सपना,
मुझको तो बस इंतज़ार है कब,
होगा अपना,
आज मेरे श्याम को मनाना हैं,
हाले दिल श्याम को सुनना है।।
मेरी खता को तुम भुला दो,
अपने चरणों में तुम जगह दो,
वरना कहाँ पे अब जाएगा ये,
बालक तेरा,
आज मेरे श्याम को मनाना हैं,
हाले दिल श्याम को सुनना है।।
तुम तो हो मोहन जग के स्वामी,
मेरी भी सुनलो श्याम कहानी,
कब से खड़ा है तेरी राह में श्याम,
सेवक तेरा,
आज मेरे श्याम को मनाना हैं,
हाले दिल श्याम को सुनना है।।
कान्हा से प्यार का है बंधन,
श्रद्धा से करता हूँ मैं वंदन,
रोको कोई तो मेरे श्याम को क्यों,
रूठा मुझसे,
आज मेरे श्याम को मनाना है,
हाले दिल श्याम को सुनना है।।
इसे भी पढे और सुने-