कलयुग का देव निराला मेरा श्याम है खाटू वाला भजन लीरिक्स

कलयुग का देव निराला
मेरा श्याम है खाटू वाला
कदम कदम पर रक्षा करता
भक्तो का रखवाला रे
कलयुग का देव निराला
मेरा श्याम है खाटू वाला ॥

इनके होते किसी भगत की
होगी कभी भी हार नही
खुद का मान, भले घट जाए
भगत का घटे स्वीकार नही
अपने भगत की खातिर इसने
क्या से क्या कर डाला रे
कलयुग का देव निराला
मेरा श्याम है खाटू वाला ॥

सच्चे मन से जिसने इनको
आँसू भेंट चढ़ाए है
सिंहासन हिल जाता इनका
पल में दौड़े आए है
आँसू के बदले खुशियो से
दामन है भर डाला रे
कलयुग का देव निराला
मेरा श्याम है खाटू वाला ॥

कलीकाल में करे हुकूमत
मेरा खाटू वाला श्याम
पांडव कुल के अवतारी को
मेरा लाखों लाख प्रणाम
हंसते हंसते श्री कृष्ण को
शीश दान दे डाला रे
कलयुग का देव निराला
मेरा श्याम है खाटू वाला ॥

श्याम कह रहा इनके बस में
कुछ भी नही असंभव है
मोरछड़ी से, प्राण बचाए
होते देखा संभव है
बड़े बड़े संकट को इसने
हाथ से अपने टाला रे
कलयुग का देव निराला
मेरा श्याम है खाटू वाला ॥

कलयुग का देव निराला
मेरा श्याम है खाटू वाला
कदम कदम पर रक्षा करता
भक्तो का रखवाला रे
कलयुग का देव निराला
मेरा श्याम है खाटू वाला ॥

Bhajan Singer – Sanjay Mittal ji

इसे भी पढे और सुने- 

  1. नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
  2. श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
  3. बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
  4. दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
  5. मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
  6. नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
  7. महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
  8. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
  9. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
  10. प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
  11. हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
  12. जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
  13. ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
  14. लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
  15. कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
  16. जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
  17. दो पल भजन लीरिक्स
  18. मेरा श्याम है भजन लीरिक्स

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

जब ठाकुर जी खुद से किडनेप होके भक्त के साथ आ गए बाबा पूरणमल की कथा: अन्याय, भक्ति और मोक्ष की अमर गाथा क्या आप अपने पिछले जन्म को जानना चाहते हैं? गौरैया और समुद्र की कथा: संघर्ष, धैर्य और भक्ति की अद्भुत गाथा 24,000 फीट की ऊंचाई पर इस हवाई जहाज की छत टूट गई