Bhajan Name- Khel Rahe Devo Sang Holi Ram Lala Ragunath Ji bhajan Lyrics ( खेल रहे देवों संग होली राम लला रघुनाथ जी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Pt Sumit Chaturvedi
Music Label-
अबके बरस बरसेगी अवध में अमृत की बरसात जी
खेल रहे देवों संग होली राम लला रघुनाथ जी
ब्रह्मा विष्णु भोलेनाथ और कान्हा भी हैं साथ जी
खेल रहे देवों संग होली राम लला रघुनाथ जी
है अबीर ब्रह्मा के हाथ में भगवा गुलाल हरी लाये
शिव की जटा से गंगा जी ने रंग केसरी बरसाए
पारवती लक्ष्मी ब्रह्माणी जोड़ के बोली हाथ जी
खेल रहे देवों संग होली राम लला रघुनाथ जी
बरसाने से रस फूलों के लाइ है राधा प्यारी
वृन्दावन से लाये कन्हैया पिचकारी बंसी वारी
सुमित अयोध्या लेके चले हैं भक्तों की बारात जी
खेल रहे देवों संग होली राम लला रघुनाथ जी