Bhajan Name- Khele Ram Lala Ragurai Bhajan Lyrics ( खेले राम लला रघुराई भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Mahesh Sharma
Music Lable-
खेले राम लला रघुराई
दशरथ जी के अंगना में,
दशरथ जी के अंगना में,
झूले चंदन पलना में,
खेलें रामलला रघुराई,
दशरथ जी के अंगना में।bd।
राम लला की सूरत न्यारी,
कोटि मदन गए बलिहारी,
चलगत लागे प्यारी प्यारी,
मात कौशल्या जाए वारी,
नूपुर की झनकार,
बजे हरि के पैजनिया में,
खेलें रामलला रघुराई,
दशरथ जी के अंगना में।।
खेले संग में चारों भैया,
भीनी बहती है पुरवैया,
सरयू तीर कदम की छैया,
सुर नर मुनि जन लेत बलैया,
राम नाम नवनीत लग्यो,
भक्तन की रसना में,
खेलें रामलला रघुराई,
दशरथ जी के अंगना में।।
खेले राम लला रघुराई,
दशरथ जी के अंगना में,
दशरथ जी के अंगना में,
झूले चंदन पलना में,
खेलें रामलला रघुराई,
दशरथ जी के अंगना में।।