Bhajan Name- Kirtan Hai Shyam Aaja Bhajan Lyrics ( कीर्तन है श्याम आजा भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – Shubham Sharma
Music Lable-
कीर्तन है श्याम आजा
तेरी ज्योत जलाई आजा,
बनकर विश्वास तू मेरा,
एक बार तो गले लगा जा,
सांवरे भरोसा तेरा है,
तेरे बिन कौन सांवरे मेरा है।।
तर्ज – ये बंधन तो।
सुन्दर तेरा मुखड़ा देखूं,
दिल तुझ में रम जाता है,
तेरी तलाश में ये दिल,
तुझ में ही खो जाता है,
तुझसे बातें करता हूँ,
कभी ध्यान तेरा धरता हूँ,
जो बन जाता है मुझसे,
वो सब अर्पण करता हूँ,
साँवरे भरोसा तेरा है,
तेरे बिन कौन सांवरे मेरा है।।
सारी दुनिया में बाबा,
चलती तेरी दातारी,
करते हो भक्तों की तुम,
दूर सभी लाचारी,
दुःख लाखों का हर डाला,
जीवन रोशन कर डाला,
मिल गया मुझे भी साथी,
मेरा श्याम है खाटूवाला,
साँवरे भरोसा तेरा है,
तेरे बिन कौन सांवरे मेरा है।।
इतनी सी अर्ज़ी लेकर,
करता है ‘जयंत’ वंदन,
कभी ना टूटे सांवरे,
तुमसे मेरे प्यार का बंधन,
जब जब दुनिया में आऊं,
मैं सेवा तुम्हारी पाऊं,
तेरे नाम हो जीवन मेरा,
सेवक तेरा कहलाऊँ,
साँवरे भरोसा तेरा है,
तेरे बिन कौन सांवरे मेरा है।।
कीर्तन है श्याम आजा,
तेरी ज्योत जलाई आजा,
बनकर विश्वास तू मेरा,
एक बार तो गले लगा जा,
सांवरे भरोसा तेरा है,
तेरे बिन कौन सांवरे मेरा है।।
इसे भी पढे और सुने-