Bhajan Name – Kishori Teri Chahat Me Bhajan Lyrics ( किशोरी तेरी चाहत में मैं ऐसी खो गई भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Seema Jain
Bhajan Singer-Renuka Panwar
Music Label- Tamasha Music
किशोरी तेरी चाहत में मैं ऐसी खो गई
मैं बाबरी मैं बावरी बावरी हो गई
कुछ ऐसा किशोरी की जो
मोहे अपनी शरण में ली जो
बस तेरे ही गुण गाऊं
मुझको ऐसा वर दीजो
लाखों देखी है महफिल
मेरा तुझ में बसता है दिल
तुम बिन में भीड़ में तन्हा
तुम संग जाता चेहरा खिले
राधे राधे कहते जागू
कहते ही सो गई
मैं बावरी हो गई
दुनिया में कितने चेहरे
हम तेरे दीवाने ठहरे
तुम ही सरकार हमारी
तुमसे नाते हैं गहरे
राधे तुम वृंदावन में
राधे तुम मेरे मन में
राधे तुमसे लग सारा
राधे तुम हो कण कण में
ये माला तेरे नाम की
हृदय में फिरो गई
मैं बावरी हो गई
तुम रास्ता मेरा हो राधे
तुम ही मंजिल हो किशोरी
तुम्हें भूल कभी ना पाऊं
विनती सुन लो ना मोरी
मैं तो हूं तुम्हारी दासी
दर्शन तेरे की प्यासी
तुम ही जीने का सहारा
मैं राधे तेरी अभिलाषी
जग कान्हा पे मरे
तुम कृष्णा को मोह गई
मैं बावरी हो गई
अब तो ये तमन्ना राधे
हम तुमसे मिलने आए
कुछ ऐसी कृपा कर दो ना
हम वृंदावन रह जाए
हम बरसाने में आए
तेरी महिमा गाते जाए
दुनिया तो मोहमाया है
सुख दुख की तुझको बताए
ओ राधा तेरे प्रेम की वर्षा
यूं मुझको भिगो गई
मैं बाबरी हो गई
हे मृदुल भाषण राधे
हे सौंदर्य राश राधे
हे परम पुनीता राधे
हे नित्य नवनीता राधे
हे रास विलास नि राधे
हे दिव्य सुवास नि राधे
हे नवल किशोरी रा राधे
हे अति ही भोरी राधे
हे कंचन वर्णी राधे
हे नित सुख करण राधे
हे सुभग भामिनी राधे
हे जगत स्वामिनी राधे
हे कृष्ण आनंदिन राधे
हे आनंद कंदन राधे
हे प्रेम मूर्ति राधे
हे रसिया पूर्ति राधे
हे नवल बृजेश्वरी राधे
हे नित रा सेवरी राधे
हे कोमल अंगनी राधे
हे कृष्ण संग नि राधे
हे कृपा वर्षण राधे
हे परम हर्षिण राधे
हे सिंधु स्वरूपा राधे
हे परम अनूपा राधे
परम हितकारी राधे
हे कृष्ण सुख का ार राधे
हे निकुंज स्वामिनी राधे
हे नवल भामिनी राधे
हे रास रा सेवरी राधे
हे स्वयं परमेश्वरी राधे
हे सकल गुण ता राधे
हे रसिक नि पुनिता राधे
मैं बावरी हो गई