Bhajan Name- Kitna Khayal Tumne Hamara Kiya Hai Bhole Bhajan Lyric
कितना ख्याल तुमने हमारा किया है भोले भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Mohan Singh Mourya
Bhajan Singer- Kishan Bhagat
Music Label- Kishan Bhagat
तेरी मूरत को मेरे दिल में,
कुछ ऐसे बसाया मैंने,
कोई दिलबर क्या अपने दिलबर की,
सूरत को बसा पाएगा,
सफल जीवन हो उसका,
ए मेरे भोले शंकर,
तेरे चरणों में जो श्रद्धा से,
अपने शीश को झुकाएगा,
तो कितना ख्याल तुमने,
हो भोलेनाथ II
कितना ख्याल तुमने,
हमारा किया है भोले,
कितना ख्याल तुमने,
हमारा किया है भोले,
मेरी जिंदगी को हर पल,
मेरी जिंदगी को हर पल,
सहारा दिया है भोले,
कितना ख्याल तुमने,
हमारा किया है भोले II
जीवन के रास्ते पर,
मैं जब भी लड़खड़ाया,
मेरे मन को भोले तुमने,
सही रास्ता दिखाया,
चलना है जिस डगर पे,
चलना है जिस डगर पे,
इशारा किया है भोले,
कितना ख्याल तुमने,
हमारा किया है भोले II
दौलत भी दे दी तुमने,
मिन्नत भी दे दी तुमने,
खुशियों भरी जहां सी,
जन्नत भी दे दी तुमने,
मेरे मन को चाहिए जो,
मेरे मन को चाहिए जो,
सारा दिया है भोले,
कितना ख्याल तुमने,
हमारा किया है भोले II
दिल में है तेरी सूरत,
देखूं मैं बस उसी को,
तेरे सिवा शिवाय,
देखूं मैं क्यों किसी को,
सुमिरन भी हां किशन ने,
सुमिरन भी हां किशन ने,
तुम्हारा किया है भोले,
कितना ख्याल तुमने,
हमारा किया है भोले II
कितना ख्याल तुमने,
हमारा किया है भोले,
कितना ख्याल तुमने,
हमारा किया है भोले,
मेरी जिंदगी को हर पल,
मेरी जिंदगी को हर पल,
सहारा दिया है भोले,
कितना ख्याल तुमने,
हमारा किया है भोले II
🙏🏻Stay Blessed and Stay Connected with us🙏🏻❤️