Bhajan Name- Kuch Bolo Maa Bhajan Lyrics ( ममता के पट तुम खोलो मां भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Vimal Prakash Sharma
Bhajan Singer- Surya Kumar Das, Kavita Paudwal
Music Label-
मनवीरा के मधुर स्वरों से,
अधों को तुम खोलो मां,
आन पड़े मैं द्वार तिहारी, ,
ममता के पट तुम खोलो मां,
कुछ बोलो मां कुछ बोलो मां,
मन वीणा के मधुर सुरों से,
अधों को तुम खोलो मां,
भक्त खड़ा है द्वार तुम्हारे,
ममता के पट तुम खोलो मां,
कुछ बोलो मां कुछ बोलो मां,
तुझ बिन सोना सा ये जीवन
हर पल अश्रु बहाता है।
मुझे पता है तुझको भी
कौशल्या वियोग सताता है।
मैं तेरी बलिया का फूल
मैं तेरे चरणों की धूल
मुझको भी मैया माफी दे दो
हो गई हो कोई मुझसे भूल
हाथ बढ़ाकर मृद मुस्का कर ,
पास में मुझको ले लो मां,
वरदानों से झोली भर दो ,
गोद में मुझको ले लो मां,
आन पड़े मैं द्वार तिहारी,
भक्त खड़ा है द्वार तुम्हारे
ममता के पट तुम खोलो मां,
कुछ बोलो मां कुछ बोलो मां,
तेरे लिए मैं हूं बेचैन,
तुझको भी कहां चैन मिले,
मेरी आंखों में आंसू हैं,
तेरे भी नम नैन मिले,
तेरा आंचल मिल जाए तो,
पालु मां सुख का सागर,
गीत विमल मां तेरे गाए,
भर दे खुशियों से गागर,
हे नीरसिए मेरा जीवन
प्रेम का रस तुम घोलो मां
बीत रहा क्षण भंगुर जीवन
चरणों में मुझको ले लो मां
आन पड़े मैं द्वार तिहारी,
भक्त खड़ा है द्वार तुम्हारे
ममता के पट तुम खोलो मां,
कुछ बोलो मां कुछ बोलो मां,
इसे भी पढे और सुने-